ब्रेकिंग न्यूज़

एस.एन.के.पी. राजकीय महाविद्यालय में प्रेम सिंह बाजौर ने किया अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारम्भ

एस.एन.के.पी. राजकीय महाविद्यालय, नीमकाथाना में रिसेन्ट एडवान्सेज इन साईन्स, कॉमर्स एवं ह्युमिनिटिज विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। दो दिवस तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में आज मुख्य अतिथि श्री प्रेम सिंह बाजौर (वैयरमैन, सैनिक कल्याण सलाहकार बोर्ड, राजस्थान सरकार) रहे। इन्वाइटेड टॉक सत्र में अतिथियों के क्रम में प्रो. जे पी यादव (पूर्व कुलपति, राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर) प्रो. सुरेन्द्र सिंह (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, बानसूर), डॉ. बी. डी. बर्मा (पूर्व प्राचार्य), डॉ. अशोक कुमार महला (सह आचार्य, सीकर), डॉ. शंकर लाल वर्मा (पूर्व प्राचार्य), डॉ. मन्जु वर्मा (प्राचार्य, कमला मोदी राजकीय कन्या महाविद्यालय, नीमकाथाना), डॉ. देवी शंकर शर्मा (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, बबाई), श्री मनोज बंशिया, श्री महेन्द्र गोयल तथा अन्य गणमान्य अतिथि क समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार वर्मा ने पधारे समस्त अतिथियों का स्वागत किया। कीनींट टॉक में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इस सेमीनार में डी. प्रमोद जायसवाल (शोध निदेशक, NIICE नेपाल), डॉ. राजराजेश्वर मलिन्डा (असिस्टेन्ट प्रोफेसर ह्यूगो विश्वविद्यालय, जापान), डॉ. ममता शर्मा (प्रोफेसर एवं पर्यावरणीय विष विज्ञानी, राजकीय महाविद्यालय, अलवर), डॉ. विक्रम महमिया (उत्तर डॉक्टरेट शोधाश्रर्थी, इन्टरनेशनल सेन्टर फॉर ध्योरिटिकल फिजिक्स, इटली) आदि वक्ताओं ने शोध पर जोर देने पर बल दिया। टेक्नीकल सत्र में डॉ के सी. भानू (सह आचार्य, मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साईस एण्ड टेक्नोलोजी, लक्ष्मणगढ़), डॉ. रीटा मेहरा (प्रोफेसर एवं डिपार्टमेन्ट एवं प्योर एण्ड एपलाईड केमेस्ट्री, एमडीएस विश्वविद्यालय, अजमेर), डॉ. सुमेर सिंह (सह आचार्य, राजकीय महाविद्यालय, चुरू) एवं डॉ. सतपाल सिंह बड़सरा (सह आचार्य, बीएचयू वाराणसी, यूपी) आदि बक्ताओं ने विचारविमर्श प्रस्तुत किया। मौखिक प्रस्तुति एवं पोस्टर प्रस्तुति में विभिन्न विषयों के शोधार्थियों ने अपने विचार व पोस्टर प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. इन्द्राज मल यादव ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय स्तर पर शोध प्रवृत्ति को चिकसित करना है। वर्तमान समय की प्रासंगिकता को देखते हुए देश-विदेश में विषय विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों एवं शोधार्थियों के लिए यह कार्यक्रम स्वर्णिम भविष्य की नींव का आधार साबित होगा।

Sikar Rajasthan News @ Bureau Chief Kapil Dev sharma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button