अब चेक क्लीयरेंस में नहीं लगेगा दो दिन, RBI का नया नियम आज से लागू

👉RBI का नया नियम आज से लागू, कुछ ही घंटों में खाते में आएगी रकम
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने चेक क्लियरेंस सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। 4 अक्टूबर से लागू नए नियम के तहत अब चेक जमा करने के बाद 48 घंटे का इंतजार नहीं करना होगा। चेक कुछ ही घंटों में प्रोसेस होकर खाते में क्लियर हो जाएगा। यह सुविधा कंटीन्युअस क्लियरिंग एंड सेटलमेंट सिस्टम के तहत मिलेगी।
👉बैंकों की चेतावनी
HDFC और ICICI समेत कई निजी बैंकों ने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक ने कहा है कि खाते में पर्याप्त बैलेंस रखें, ताकि चेक बाउंस न हो। साथ ही चेक की डिटेल्स सही भरना बेहद ज़रूरी है, वरना भुगतान अटक सकता है।
50,000 रुपये से ऊपर अनिवार्य पॉजिटिव पे
अब 50,000 रुपये से ज्यादा के चेक पर पॉजिटिव पे सिस्टम जरूरी होगा। इसके तहत ग्राहकों को चेक जमा करने से 24 घंटे पहले बैंक को चेक की पूरी जानकारी – अकाउंट नंबर, चेक नंबर, तारीख, रकम और लाभार्थी का नाम – देनी होगी। बैंक इन्हीं डिटेल्स को चेक से मिलाकर पेमेंट की मंजूरी देगा।
👉 फायदा: रकम जल्द मिलेगी।
👉 नुकसान: लापरवाही पर चेक बाउंस या रिजेक्शन का खतरा।

Subscribe to my channel