राजस्थानराज्य

Rajasthan News राम जन्मोत्सव पर काटा केक, महिलाओं ने बजाई थाली: राम मंदिर में सजी छप्पन भोग की झांकी, महाआरती में उमड़े भक्त

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

नीमकाथाना भूदोली रोड़ पर स्थित राम मंदिर को राम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर में जहां केक काटा गया, वहीं महिलाओं ने थाली बजाकर बधाई बांटी। इस दौरान छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इस दौरान मंदिर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। महिलाओं ने झोली फैलाकर राम जन्मोत्सव की बधाई लूटी। मंदिर महंत सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि रामनवमी की तैयारियां दो दिन से शुरू हो गई थी। मंदिर में सबसे पहले महा आरती हुई। उसके बाद श्री राम मंदिर में केक काटकर राम जन्म उत्सव मनाया गया। मंदिर प्रांगण में भजन भी गए। मंदिर में जय श्री राम के जयकारों की गूंज रही।महंत ने बताया कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन ही कौशल्या नंदन का जन्म हुआ था। इस पावन दिन अयोध्या में राम जन्मोत्सव काफी धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। अयोध्या समेत अन्य राम मंदिरों में भी राम जन्म उत्सव की रौनक रहती है। राम नवमी के दिन मंदिर-घरों में रघुनंदन की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। नवमी के दिन प्रभु राम के साथ मां सीता, लक्ष्मण जी और बजरंगबली की पूजा का भी विधान है।
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button