ब्रेकिंग न्यूज़
सांसद ढुल्लु महतो ने पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह से की मुलाक़ात

धनबाद : धनबाद सांसद ढुल्लु महतो मंगलवार को अशर्फी हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह से भेंट की। सांसद ने अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना।
इस दौरान सांसद महतो ने ईश्वर से प्रार्थना की कि चंद्रशेखर सिंह शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा और उत्साह के साथ सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हों।
अस्पताल में हुई यह मुलाक़ात भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही।


Subscribe to my channel