Rajasthan News : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत
आबूरोड के सन रिसोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का आबूरोड के गणमान्य नागरिक एवम सभी प्रमुख संस्थानों एवम सभी जाति एवम धर्म के लोगो ने गर्मजोशी से स्वागत एवम अभिनंदन किया

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड राजस्थान
कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों से दीप प्रज्जलन करवाया तत्पश्चात सभी मंचासीन अथितियो का माला,साफा एवम भगवा दुपट्टे एवम तुलसी का पौधा देकर स्वागत करवाया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने बताया की विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का सिरोही जिले से पचास साल पुराना नाता रहा है। आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए भी उनका यहां आना जाना रहा। इसके बाद जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में भी उन्होंने यहां पर करीब नौ बार राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण भी किया है और गत नगरपालिका आबूरोड़ के चुनाव प्रभारी के रूप आकर भाजपा का बोर्ड भी बनवाया! उद्योगपति रमेश पाटीदार ने वासुदेव देवनानी के बारे में बताया 1992 से मेरे गुरु रहे हैं विद्यार्थी काल मे मुझे अनुशासन हीनता के कारण मुझे 1महीने के लिए कॉलेज से निष्कासित किया था, आज भी राजस्थान की विधानसभा में उनका अनुशासन कायम है ओर इनकी यही योग्यता के कारण विपक्ष ओर दूसरे दल के विधायक भी कायल है, रमेश पाटीदार ने बताया राष्ट्र सर्वोपरि के उद्देश्य में हम अपने सन होटल एन्ड रिसोर्ट में स्वदेशी वस्तुओ का उपयोग करते हैं और उसको बढ़ाव देने का प्रयत्न कर रहे हैं। कार्यक्रम में देवनानी ने अपने उद्बोधन में यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढाते हुए कहा कि पार्टी में साधारण कार्यकर्ता को भी समुचित सम्मान मिलता है। हम लोग सामान्य कार्यकर्ता से इस ओहदों तक पहुंचे है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह से सेवा पखवाडा शुरू होगा। ये प्रधानमंत्री के जन्मदिन से दो अक्टूबर तक चलेगा। इसमें निर्धारित कार्यक्रमों के तहत जनता के बीच में जाकर उनमें ये विश्वास जागृत करवाना होगा कि वो हमेंशा उनके साथ और उनके बीच में है। देवनानी जी ने आगे कहा कि सन रिसोर्ट के रमेश पाटीदार जी अपने रिसोर्ट में स्वदेशी उत्पादों को ही इस्तेमाल कर रहे है व उन्को बढ़ावा दे रहे है, ये भी राष्ट्रवाद को बढ़ावा देता है, हमे भी स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर देश हित मे कार्य करने चाहिये। देवनानी जी ने आगे कहा ये साल हमारे लिये अति महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष मना रहे है हम सभी स्वंयसेवकों को इस राष्ट्रीय कार्य मे अपनी आहुति देनी चाहिये। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं संस्थाओं के गणमान्य लोगों का धन्यवाद अर्पित किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सांसद लुम्बाराम चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी पिण्डवाडा आबू विधायक समाराम गरासिया, रेवदर विधानसभा से पूर्व विधायक जगसीराम कोली व्यवसायी रमेश पाटीदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यक्रम में मावल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लायंस क्लब आबूरोड आबू चैम्बर्स आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज रोटरी क्लब महावीर इंटरनेशनल शिक्षक संघ राष्ट्रीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लघुउद्योग भारती आबू वेलफेयर सोसायटी मार्बल एसोशिएशन करणीकेश्वर महादेव मित्र मंडल,विश्व हिन्दू परिषद सन इंडस्ट्रीज सिंधी समाज विप्र समाज अग्रवाल समाज आदि संगठनों ने अभिनन्दन किया। इस कार्यक्रम के दौरान सिरोही प्रधान हसमुख मेघवाल नितिन बंसल राधिका देवासी जिला महामंत्री नरपत सिंह गणपत सिंह रामलाल रनोरा नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी छगन घांची,सिरोही के पूर्व जिला महामंत्री विरेन्द्रसिंह चौहान बाबूभाई पेटल सतीश सेठी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवडा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साबिर कुरेशी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमराराम प्रजापति किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष चिराग रावल मनीष सिंहल हार्दिक देवासी गणेश बंजारा मुकेश सिंह जिला सह मीडिया प्रभारी गणपतसिंह निम्बोडा जिला मीडिया दीपेन्द्रसिंह पीथपुरा आबूरोड के पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया मनीष परसाई विजय गोठवाल,अजय वाला सन्तोष भारद्वाज मनीष मोरवाल राजा बंजारा तपेश सेन आबूरोड़ युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता शर्मा दर्शना देसाई सीमा जोशी अनुराधा जैन पार्षद रितेश सिंह अर्जुन सिंह राजेन्द्र गहलोत मोहन बंजारा इमामुद्दीन मोयल अभिषेक मेरु सुरेखा मोदी बबिता मखीजा,समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


Subscribe to my channel