महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News नगर परिषद बल्लारपुर द्वारा माझी वसुंधरा अभियान 3.0 के अंतर्गत विभिन्न उपक्रम.

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

मेरी वसुंधरा अभियान 3.0 अभियान महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है उक्त अभियान के तहत स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के माध्यम से वायु प्रदूषण कम हो,शहरों की वायु गुणवत्ता में सुधार हो इस के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. इस कड़ी में आज 28 मार्च को मुख्याधिकारी विशाल वाघ की उपस्थिति में हरित शपथ ली गई इस थीम के तहत वायु गुणवत्ता की रक्षा, वायु गुणवत्ता में सुधार और वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सप्ताह का एक दिन साइकिल दिवस के रूप में मनाया जाएगा यह संकल्प लिया गया.यही नही आज नगर परिषद (नवीन) दादाभाई नौरोजी वार्ड से नगर परिषद कार्यालय तक सुबह 8 बजे से 9 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी तरह इन अभियानों के तहत नगर परिषद पौधारोपण किया गया उक्त अभियान में कर्मचारियों के साथ-साथ बल्लारपुर शहर के नागरिक भी अधिक से अधिक साइकिल का प्रयोग करें ताकि बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके. ऐसा आवाहन मुख्याधिकारी ने किया.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button