ब्रेकिंग न्यूज़

कतरास हादसों पर झामुमो नेताओं का दौरा, कृष्ण लाल जी के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों को मिला न्याय का भरोसा

👉एमपीएल व मां अम्बे हादसों पर झामुमो का एकजुट प्रदर्शन, बीसीसीएल अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग

👉 धनबाद: खदान हादसों पर झामुमो नेताओं का दौरा, मुआवजा और विस्थापन को लेकर उठी आवाज

👉 कतरास हादसों से दहला क्षेत्र, झामुमो ने कहा—पीड़ितों को मिले त्वरित राहत और न्याय

👉कृष्ण लाल जी के नेतृत्व में झामुमो नेताओं का दल घटनास्थलों पर पहुँचा, परिजनों को दिया भरोसा

धनबाद/कतरास।

बाघमारा प्रखंड के कतरास इलाके में हाल ही में हुए खदान हादसों ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की केंद्रीय कमेटी, धनबाद जिला कमेटी, जिला युवा मोर्चा कमेटी, अल्पसंख्यक कमेटी, बाघमारा प्रखंड कमेटी और धनबाद महानगर युवा के उपाध्यक्ष कृष्ण लाल जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेताओं ने घटनास्थलों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

पहला हादसा एमपीएल परिसर में हुआ, जहां चाल धंसने से स्थानीय महिला-पुरुष मलबे में दब गए। वहीं दूसरी बड़ी दुर्घटना बीसीसीएल के अंतर्गत मां अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी में हुई, जहां सर्विस वैन खदान के भीतर एक बड़े पत्थर से टकराकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इन दोनों हादसों की भयावहता को देखते हुए झामुमो नेताओं ने बीसीसीएल अधिकारियों से तत्काल कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजा सुनिश्चित करने की मांग की।

नेताओं ने घटनास्थल पर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि पार्टी हर संभव सहायता के लिए खड़ी है। उन्होंने भोजन, राहत सामग्री और अविलंब विस्थापन की व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके बाद झामुमो नेताओं का दल बीसीसीएल कतरास क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा, जहां महाप्रबंधक और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर हादसों की गहन जांच और जिम्मेदार ठेकेदारों व अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

मौके पर केंद्रीय सदस्य डब्लू महत्ता, जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मनु आलम, युवा जिला अध्यक्ष सूरज महतो, महिला जिला अध्यक्ष मीना हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र रवानी, घंटू त्रिगुणायत, एहसान लायन, पंकज दिनकर, कतरास नगर से रितिक सिंह, मुकेश गुप्ता, विक्की मालाकार, शहजाद, महिला प्रखंड से प्रेम पांडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button