ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : कुसमुंडा थाना पुलिस ने साफ कहा है कि पार्षदों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़

कुसमुंडा थाना परिसर में क्षेत्र के पार्षदों और थाना प्रभारी युवराज तिवारी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी गणेश विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार का डीजे या तेज़ आवाज़ वाला साउंड सिस्टम उपयोग नहीं किया जाएगा। विसर्जन जुलूस में केवल भक्ति और धार्मिक गीतों को ही अनुमति होगी। नियम तोड़ने वालों पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बैठक में मौजूद नगर निगम और पालिका क्षेत्र के पार्षदों से सहयोग की अपील की। वार्ड 63 विकास नगर कुसमुंडा की पार्षद गीता गभेल ने जानकारी दी कि पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, तीन सवारी बैठाना, तेज रफ्तार से वाहन चलाना, देर रात तक चौक-चौराहों पर जमावड़ा करना, स्कूल मैदान जैसे सार्वजनिक स्थलों पर बैठना और शराबखोरी जैसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button