ब्रेकिंग न्यूज़

Gujarat News : बरामद वडोदरा बाल संरक्षण गृह से बरामद, राजस्थान जाने वाली ट्रेन में चढ़ापुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को ढूंढ निकाला है जो कुछ दिनों के भीतर कडोदरा क्षेत्र से लापता हो गए थे।

रिपोर्टर शेख सरफराज सूरत गुजरात

श्रीनिवास ग्रीन सिटी क्षेत्र के शिवम रेजीडेंसी निवासी 12 वर्षीय प्रिंस विनय चौधरी और मारुति रेजीडेंसी निवासी 11 वर्षीय शुभम राजा श्रीवास्तव 26 अगस्त को स्कूल से आने के बाद खेलने गए थे। गुरुवार रात जब दोनों बच्चे नहीं मिले, तो कडोदरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत जाँच शुरू की। एलसीबी, पैरोल फर्लो स्क्वॉड और कडोदरा जीआई डीसी पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पता चला कि दोनों बच्चे सूरत रेलवे स्टेशन से राजस्थान जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे और वडोदरा रेलवे स्टेशन के पास बाल सुरक्षा गृह पहुँच गए। पुलिस की टीमें तुरंत वडोदरा पहुँचीं। दोनों बच्चों को बाल संरक्षण गृह से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्चों को उनके परिवारों से मिला दिया। इस तरह, कुछ ही दिनों में पुलिस नेसराहनीय कार्य किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button