ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : मंशापूर्ण गणेश मंदिर में रामलीला का भव्य आयोजन चित्रकूट में राम-भरत मिलाप प्रसंग में श्रद्धालुओं की आंखे हुई नम,और “शूर्पणखा नाक कटाई” की लीला का मंचन

रिपोर्टर विनोद कुमार शर्मा झालावाड़ राजस्थान

गणेश चौक स्थित प्रसिद्ध स्थल मंशापूर्ण गणेश मंदिर प्रांगण में चल रही रामलीला में सोमवार रात्रि कार्यक्रम की शुरुआत रात 9:00 बजे हनुमान चालीसा से प्रारंभ की गई जहां मां शारदे सांस्कृतिक मंच खाटू श्याम मित्र मंडल के राजेंद्र कुमार जैन किशोर सोनी अरुण अग्रवाल राकेश गोयल योगेश जाजू किशोर राजगुरु मुकेश सोनी प्रेम प्रेमी प्रेम बृजेश जाजू,मानसिंह बना प्रकाश टेलर दिनेश अग्रवाल अशोक अग्रवाल ने चैतन्य अभिनय करने वाली झांकियों की आरती कर कार्यक्रम की  शुरुआत की गई।जहां भगवान श्रीराम और भरत जी के मिलन की भावुक लीला राम-भरत मिलाप का मंचन किया गया। चित्रकूट की इस लीला में दर्शकों ने प्रभु श्रीराम और भरत के बीच प्रेम त्याग और धर्म की भावना को जीवंत होते देख आंखे भर आई। किंतु आज के जमाने में जमीन जायदाद के लिए भाई भाई का दुश्मन बना हुआ हे। इस भावनात्मक मंचन के बाद मंच पर रावण की बहन शूर्पणखा और लक्ष्मण के बीच हुए प्रसंग शूर्पणखा की नाक कटाई  का सजीव चित्रण किया गया जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। शूर्पणखा के अत्याचार और श्रीराम-लक्ष्मण की नीतिपूर्ण प्रतिक्रिया ने धर्म और मर्यादा का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अंकुश अग्रवाल परीक्षित ने बताया कि इस वर्ष रामलीला में नई तकनीक प्रकाश व्यवस्था और पारंपरिक परिधानों के माध्यम से कथा को और भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button