ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा घग्गर नदी के किनारे बसे गाँवों का लगातार दौरा किसानों को गिरदावरी कराकर सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया

विभागीय टीमें घग्गर नदी को मज़बूत करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं टिवाना में दी जरूरतमंदों को राहत किटें

रिपोर्टर महिंदर सिंह मोहाली पंजाब

क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज लगातार तीसरे दिन घग्गर नदी के किनारे बसे प्रभावित गाँवों का दौरा किया। उन्होंने टिवाना में जरूरतमंद लोगों को राहत किटें भी बांटी। उन्होंने कृषि अधिकारियों के साथ साधापुर और डंगदेहर गाँवों में कृषि भूमि को हुए नुकसान की स्थिति का जायज़ा लिया और किसान भाइयों को आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही गिरदावरी कराकर आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। इसके अलावा विधायक रंधावा ने टिवाना बाँध का भी दौरा किया और मौजूदा स्थिति का जायज़ा लेने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने निवासियों को आश्वासन दिया कि विभागीय टीमें घग्गर नदी को मज़बूत करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वे स्वयं तहसील प्रशासन पुलिस अधिकारियों राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा ड्रेनेज अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button