ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : पेसा मोबालाइजरों को सात माह से नहीं मिला मानदेय जिला सीईओ के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्य प्रदेश

 जिले आदिवासी बहुल क्षेत्र विकास खण्ड मोहगांव मुख्यालय के निम्न ग्राम पंचायतों में लंबे समय से मानदेय भुगतान नहीं होने की समस्या को लेकर पेसा मोबालाइजरों ने आवाज बुलंद की। सोमवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम मोहगांव जनपद में ज्ञापन सौंपते हुए मोबेलाईजरों ने शीघ्र मानदेय दिलाए जाने की मांग की। जानकारी के अनुसार पेसा मोबालाइजरों को पिछले सात माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गयाहै। अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे इन कर्मचारियों को इस कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मोबालाइजरों का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने से वे अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन भी सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे हैं। मोबेलाईजरों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान कराया जाए। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से जुड़े पेसा मोबालाइजरों उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button