ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान मौसम अपडेट 2 सितंबर

राजस्थान मौसम अपडेट 2 सितंबर

*🔷उत्तरी बंगाल की खाड़ी में आज एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है इसके आगामी 24 घंटों में प.उ.प. दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भागों व हरियाणा के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है।*

*🔷आज भी भरतपुर, जयपुर संभाग, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश व शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।*

*🔷पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी भागों में 3 सितंबर से पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 3-4-5 सितंबर को कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना है।*

*🔷जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 5 से 7 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।*
मौसम विज्ञान केंद्र
जयपुर

Bikaner Rajasthan News @ Reporter Satynarayan Nai +918209867805

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button