ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के द्वारा ग्राम हल्द्वानी कुलेसरा नोएडा में संगठन स्वागत व विस्तार समारोह किया गया

रिपोर्टर रफी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू शर्मा के आदेश और राष्ट्रीय संयोजक पंडित राकेश शर्मा (सदरपुर)राष्ट्रीय अध्यक्ष( मजदूर सभा) हरिओम प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मजदूर सभा)श्री रोहतास शर्मा की सहमति से की गई। संगठन ने दोनों पदाधिकारियों की सामाजिक पहचान और सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित शर्मा ने किया। इस अवसर पर पदभार संभालते हुए तारा शर्मा राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा ने कहा कि वे संगठन की निष्ठा और निस्वार्थ भाव से सेवा करेंगे तथा किसान और मजदूर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय संयोजक राकेश शर्मा (सदरपुर), राष्ट्रीय अध्यक्ष मजदूर सभा हरिओम प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर सभा रोहतास शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा उदयवीर सिंह,युवा राष्ट्रीय महासचिव नितिन शर्मा, पश्चिम प्रदेश युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित शर्मा जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर पुलकित सिंगल,प्रदेश महासचिव नीरज शर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक यादव युवा प्रदेश संगठन मंत्री अरुण बघेल युवा प्रदेश सचिव पंकज त्यागी सौरभ यादव कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं। इनमे तारा शर्मा को राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा शाहिद राणा विधानसभा अध्यक्ष नोएडा नियुक्त किया गया 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button