अलीगंज पुलिस ने किया कच्ची शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भाड़ा फोड़
ब्यूरो चीफ शहंशाह आंवला बरेली उत्तर प्रदेश
अलीगंज/बरेली श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली के द्वारा जनपद बरेली में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधी
क्षक दक्षिणी महोदय के कुशल पर्यवेक्षण तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी आँवला के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक राजित राम थाना अलीगंज के नेतृत्व में दिनांक 31.08.2025 को मुखबर की सूचना पर थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त कालू पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम रोहतापुर झाला थाना अलीगंज बरेली उम्र करीब 40 वर्ष को कच्ची शराब बनाने के उपकरण ब करीब 05 लीटर कच्ची शराब के साथ
कालू के झाले के पास करीब 20-25 मीटर की दूरी ग्राम रोहतापुर से समय 15.35 बजे गिरफ्तार किया गया। तथा थाना हाजा पर मु०अ०सं० 252/2025 धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभि० कालू उपरोक्त को मा०न्या० के समक्ष अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु पेश किया जाएगा।
Subscribe to my channel