प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव 2025 में उमड़ा जनसैलाब, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रहीं मुख्य अतिथि

👉हरिना कॉलोनी ग्राउंड में करमा महोत्सव की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
👉 करमा पर्व भाई-बहन के रिश्ते और विश्वास का प्रतीक : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
👉 सेविका-सहायिकाओं ने करमा महोत्सव में केंद्रीय मंत्री को सौंपा मांग पत्र
👉बाघमारा में करमा महोत्सव 2025, जनप्रतिनिधियों और आमजन की रही बड़ी भागीदारी
बाघमारा : करमा अखरा समिति, बाघमारा द्वारा हरिना कॉलोनी ग्राउंड में आयोजित प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव 2025 में रविवार को जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। मंच पर कलाकारों ने करमा गीत व नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने भी अपनी झलकियां प्रस्तुत कर समारोह को भव्य रूप दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के उज्जवल भविष्य और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटियों की शिक्षा और उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि करमा महोत्सव मे उपस्थित लोगों मे करमा महोत्सव के नृत्य मे भाग लेने वाले प्रतियोगियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज इस करमा महोत्सव मे भाग लेने वाले प्रतियोगी एवं उपस्थित लोग इस बात का गवाह है कि झारखण्ड की इस महान संस्कृति को आज भी समाज मे वही स्थान प्राप्त हो जो सदियों से हमारे पूर्वजों के द्वारा मनाया जाता था आने वाले समय मे इससे भी बडा कार्यक्रम किया जाएगा।”
वहीं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि “करमा पर्व भाई-बहन के रिश्ते और विश्वास का प्रतीक है। यह झारखंड की धरोहर और सांस्कृतिक पहचान का पर्व है। बाघमारा में आयोजित इस महोत्सव में बेटियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम का सुंदर चित्रण किया।”
गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है, जिससे किसानों को बेहतर उपज मिलेगी। करमा पर्व जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संदेश देता है और झारखंडी संस्कृति का अहम हिस्सा है।
महोत्सव में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बाघमारा प्रमुख, मुखिया, सरपंच, अंचल अधिकारी, सीडीपीओ सहित आमजन मौजूद रहे।
✅ करमा महोत्सव में सेविका-सहायिकाओं ने सौंपा मांग पत्र
कार्यक्रम के दौरान बाघमारा प्रखंड की सेविका-सहायिकाओं ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और अपनी समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि—
1. उनका मानदेय बेहद कम है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल है।
2. पोषाहार का भुगतान समय पर नहीं मिलता, जिससे आर्थिक संकट गहराता है।
3. गुजरात की तर्ज पर झारखंड में भी मानदेय बढ़ोतरी की मांग है।
4. लंबे समय की सेवा के बाद भी स्थायित्व और सामाजिक सुरक्षा का अभाव है।
5. कार्यभार अधिक होने के बावजूद संसाधनों और सुविधाओं की कमी है।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पार्वती देवी, सावित्री देवी, कुंती दिव्या, लोली देवी, बबीता रावत, कोसमी देवी, अनीता देवी, अनीता मुंशी, सहायिका लीला देवी, बेबी देवी, सुनीता केवट, मतेशगंधा देवी, माधुरी देवी, रीना देवी, तेजनी देवी, , पूनम सिंह, साबिता देवी, लक्ष्मी कुमारी, रजिया खातून, बुधनी देवी, किरण देवी, कलावती देवी, सरस्वती देवी, फूलू देवी समेत कई सेविका-सहायिकाएँ उपस्थित थीं।
Subscribe to my channel