राजस्थानराज्य

Rajasthan News बाडमेर जिले की ब्लॉक धोरीमन्ना की सर्वश्रेष्ठ एसडीएमसी राउमावि जांभोजी का मंदिर को ब्लाक स्तर पर किया सम्मानित

रिपोर्टर बाबुराम केनावत राजस्थान

धोरीमन्ना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा धोरीमन्ना के तत्वाधान में समग्र शिक्षा की नवीन विधा के रूप में सत्र 2022- 23 में ब्लॉक के एसडीएमसी/ एसएमसी का क्षमता अभिवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध एवं विकास में सदस्यों की सक्रिय भूमिका के निर्वहन के उद्देश्य की पूर्ति हेतु एसडीएमसी /एसएमसी के सदस्यों में जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनकी क्षमता विकास करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन एसडीएमसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जांभोजी का मंदिर, एसडीएमसी रा उ मा वि अरणियाली एसडीएमसी राउमावि भीमथल तथा तीन श्रेष्ठ एसएमसी रा उ मा वि खेराजाणियों की ढाणी एसएमसी राउमावि पूनियों का तला, एसएमसी रा उ मा वि राणासर कला का पुरस्कार वितरण समारोह (शील्ड, प्रशस्ति पत्र व 11 हजार sdmc Account में) का आयोजन आज दिनांक 28. 3.2023 को अपराह्न 02:00 बजे से पंचायत समिति सभागार हॉल में मुख्य अतिथि लाखाराम जी बाना एसडीएम धोरीमन्ना, इंदुबाला विश्नोई प्रधान पंचायत समिति धोरीमन्ना, खेराज राम चौधरी सीबीईओ धोरीमना, रूप सिंह जाखड़ एसीबीईओ धोरीमना नरसींगाराम RP एवं महेश कड़वासरा के सानिध्य में आयोजित किया गया। जिसमें श्रेष्ठ एसडीएमसी /एसएमसी के अध्यक्ष सचिव एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति के रूप में एसडीएमसी राउमावि जांभोजी का मंदिर से आसू राम विश्नोई प्रधानाचार्य एवं एसडीएमसी अध्यक्ष, गौतम राम शर्मा व्याख्याता एवं एसडीएमसी सचिव, विमला विश्नोई सरपंच ग्राम पंचायत जांभोजी का मंदिर, बाबूलाल चौधरी व्याख्याता एवं एसडीएमसी सदस्य, वीरमाराम अध्यापक एवं एसडीएमसी सदस्य, रामलाल भादू भामाशाह, घेवररामजी धायल भामाशाह, बिच्छू देवी विश्नोई एसडीएमसी महिला सदस्य के रूप में उपस्थित हुए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button