जम्मू/कश्मीरराज्य
Jammu & Kashmir News जोजिला टनल में काम कर रहे रामबन के मजदूर की अज्ञात कारणों से मौत

रिपोर्टर मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
श्रीनगर, मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में जोजिला सुरंग में काम करने वाले रामबन के एक 20 वर्षीय मजदूर की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बासन रामबन निवासी अब्दुल हमीद के पुत्र हारून अहमद भट के रूप में हुई है, एक अधिकारी ने आगे बताया कि उनके साथ मजदूर की मृत्यु हो गई, अभी भी उसकी मौत के कारणों की तलाश की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने व्यक्ति की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वे मौत के संभावित कारणों के बारे में जरूरी जानकारी जुटा रहे हैं।

Subscribe to my channel