IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर रैपिड किट से की दूध की जांच

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

भिण्ड 01 सितम्बर 2026 कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरण सेंगर ने रैपिड किट के माध्यम से दूध की गुणवत्ता की जांच की। रैपिड किट के माध्यम से मौके पर तुरंत ही दूध में अन्य फैट, डिटर्जेंट, माल्टो डेक्सट्रिन पाउडर, स्टार्च आदि की प्राथमिक जांच की जा सकती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भरौली रोड पर स्थित सरपंच डेयरी एवं डेयरी के बाहर खड़े ई-रिक्शा में रखी टंकियों में भरे दूध की रैपिड किट से जांच की।

आईपीएस स्कूल रोड पर स्थित पारस मिल्क चिलिंग सेंटर एवं केंद्र पर आए एक टैंकर में भरे दूध की रैपिड किट से जांच की। अश्विनी शर्मा ग्राम चन्दूपुरा के टैंकर में भरे दूध की गुणवत्ता में संदेह पाए जाने के उपरांत श्रीमती किरण सेंगर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टैंकर ने भरे दूध का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत जांच वास्ते लिया। आई पी एस स्कूल रोड पर स्थित पार्वती डेयरी प्राइवेट लिमिटेड में दूध व्यवसायियों द्वारा लाई गई दूध की टंकियों में भरे दूध की मौके पर रैपिड किट से जांच की गई, साथ ही वहां पर उपस्थित लोगों को मिलावट के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button