ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh New : परमेश्वर साहू निवासी धमतरी छत्तीसगढ़। बहु प्रतिक्षित फिल्म जै शीतला मईया एक लंबे इंतजार के बाद रिलीज होने जा रही है।

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत यह फिल्म छत्तीसगढ़ निर्माण के पश्चात शायद पहली फिल्म होगी जो की सिनेमा पटल पर अपनी संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक विचारधारा से भरपूर दर्शकों की मानस पटल पर एक अमित छाप छोड़ेगी। क्योंकि अभी तक शीतला माता के ऊपर कोई भी फिल्म नहीं आई है इसलिए यह कहा जा सकता है कि यह अंटच्ड स्टोरी दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक होगी। प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर की भरपूर मेहनत का प्रतिफल है कि यह फिल्म जबरदस्त बन पाई है जो की 5 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है इस फिल्म में आप मुझे शीतला माता मंदिर के पुजारी के रूप में हैं यानेकि बैगा महाराज के रूप में देख पाएंगे। इस फिल्म में मेरी जीवन का अविस्मरणीय रोल है । शुरू से लेकर आखिरी तक बईगा महाराज के द्वारा गांव में खुशहाली लाने के लिए तरह-तरह के उदीम किए जाते हैं।कुल मिलकर यह फिल्म बहुत ही बेहतरीन और शानदार बनी है जो कि दर्शकों में एक अमिट छाप छोड़ेगी। इस फिल्म के अलावा मैने कई फिल्मों में काम किया है। जिनमें प्रमुख रूप से सुपर हीरो भईसा,हंस जन पगली फंस जाबे , शक्ति,भांवर,गोहार राम राज के, इत्यादि है।वैसे तो मेरी फिल्म स्ट्रगल 35 साल पहले शुरू हो गई थी, जब छत्तीसगढ़ी फिल्मो के निर्माण का शुरुआती दौर था, उस समय 35 साल पहले वरिष्ठकलाकार घनश्याम सेन्द्रे जी एवं सलाम ईरानी जी के साथ में इंसाफ की जंग वीडियो फिल्म भी किया । पिछले 25सालो से फोटोग्राफी एवं विडियो शुटिंग का कार्य कर रहा हूं। बचपन से एक्टिंग के प्रति मेरी रुचि रही है स्कूल के समय में व कॉलेज की जमाने में लगभग कोई ना कोई प्रोग्राम करता और अवार्ड लेता रहा हूं। कुल मिलाकर कहा जाए तो बचपन का शौक अब पूरा हो रहा है। बैगा महाराज का रोल दर्शकों को जरूर पसंद आयेगा। आप सभी से अनुरोध है कि हमारी फिल्म जै सीतला मईया को अपना आशीर्वाद देने थिएटर तक जरूर आये।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button