बेगमपुरा टाइगर फोर्स ने एसएमओ व अतिरिक्त एसएमओ का पुतला फूंका
सिविल अस्पताल में कवर करने गए पत्रकारों से बदसलूकी और मोबाइल का कैमरा तोड़ देने का मामला

✍️रिपोर्टर सुखविंदर सिंह मेहरा, मुकेरियां, होशियारपुर पंजाब
होशियारपुर, (तरसेम दीवाना )
पंजाब अध्यक्ष वीरपाल के नेतृत्व में सोमवार को बेगमपुरा टाइगर फोर्स ने एसएमओ व एडिशनल एसएमओ द्वारा मरीजों की बदसलूकी की शिकायत पर कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ सिवल हसपताल होशियारपुर के एसएमओ व एडिशनल एसएमओ द्वारा की गई बदसलूकी व मोबाइल कैमरे को तोड़-फोड़ करने वाले एसएमओ डा.सवाती एवं एडिशनल एसएमओ डा.सुनील भगत का पुतला फूंका गया और जोरदार नारेबाजी की गई।इस मौके पर जिला अध्यक्ष हैप्पी फतेहगढ़, हलका अध्यक्ष चबेवाल सन्नी सीना आदि भी मौजूद रहे। इस मामले की जानकारी देते हुए बेगमपुरा टाइगर फोर्स के पंजाब अध्यक्ष वीरपाल ने कहा कि सिविल अस्पताल में मरीजों के साथ-साथ चिकित्सक अक्सर बदतमीजी व मारपीट करते हैं, मरीजों को भी आवश्यक सुविधा नहीं मिल पाती है
.जब पत्रकारों को इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने इस अवसर को कवर कर सच सामने लाने का यह प्रशंसनीय प्रयास व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि हैरानी की बात तो यह है कि पत्रकार उनका पक्ष लेने के लिए एसएमओ डॉ. स्वाति व एडिशनल एसएमओ डॉ. सुनील भगत के कमरे में गए, लेकिन उल्टे उन्हें गाली-गलौज व कैमरे के साथ तोड़ फोड की गई.बेगमपुरा टाइगर फोर्स के नेताओं ने कहा कि जब मेडिकल स्टाफ पत्रकारों के साथ इस तरह का घिनौना व्यवहार कर सकता है तो यह समझना आसान है कि आम लोगों के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा.डॉक्टरों की बदतमीजी का आलम यह था कि मेडिकल स्टाफ ने मरीजों का इलाज बंद कर धरना देना शुरू कर दिया जो कि अपने आप में एक बड़ा अपराध है। सरकारी सेवाएं बंद करने की धमकी देकर वे खुद को दोषमुक्त करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसा नहीं करने पर जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बदसलूकी करने वाले डाकटरों के खिलाफ अगर पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई ना की तो बेगमपुरा टाइगर फोर्स कडा कदम उठाने को मजबूर होगी।


Subscribe to my channel