झारखण्डराज्य

Jharkhand News रामनवमी के उपलक्ष्य में प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च।

 रिपोर्टर मोहम्मद राहिल अहमद कुमारडूबी धनबाद झारखंड

निरसा। रामनवमी पर्व को लेकर चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में फ्लैग निकाला गया. फ्लैग मार्च चिरकुंडा थाना परिषर से जीटी रोड़ होते हुए तालडंगा, कुमारधुबी, मैथनमोड़, कालीमण्डा होते हुऐ गल्फरवाड़ी ओपी तक पहुँचा फ्लैग मार्च में क्षेत्र के सभी थाना एवं ओपी प्रभारी मौजूद थे. चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने बताया कि रामनवमी पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाली गई हैं क्षेत्र में शांति और सौहार्द पूर्वक लोग पर्व को मनाए. जिला से अतिरिक्त पुलिस बल के जवान मंगाए गऐ हैं जो कि हर चौक चौराहों पर पुलिस बल के साथ-साथ मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे. आम जनता से अपील हैं कि रामनवमी के दौरान अखाड़ा एवं जुलूस में किसी प्रकार की कोई विघ्न पैदा ना करें इन सभी बिंदुओं पर ध्यान रखते हुऐ फ्लैग मार्च निकाली गई हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button