माँ मनसा देवी की पूजा धूमधाम से, श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करती हैं – गौतम मंडल
झारखंड। झारखंड सुड़ी (मंडल) समाज के केन्द्रीय महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल ने बताया कि भादो महीने में मनाई जाने वाली माँ मनसा देवी की पूजा पूरे प्रदेश में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो रही है।
गौतम मंडल ने कहा कि माँ मनसा, भगवान शिव की मानस पुत्री और सर्पों की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं। भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करने वाली यह पूजा झारखंड के प्रमुख पारंपरिक त्योहारों में से एक है।
उन्होंने आगे बताया कि पूरे महीने अलग-अलग तिथियों पर श्रद्धालु मंदिरों में पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। माँ मनसा मंदिरों में आकर्षक प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है और भव्य आयोजन के बीच भक्त माता की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
गौतम मंडल ने कहा कि माँ मनसा देवी आस्था और विश्वास का प्रतीक हैं और उनका आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं को पूर्ण करता है।