बिहार
Trending

लदनिया में विश्वास जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिक आम सभा आयोजित

लदनिया प्रखंड के महथा मध्य विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को विश्वास जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड महथा की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर, प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार, समिति की अध्यक्ष श्रीमती शीला देवी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम नाथ गोसाई ने संयुक्त रूप से किया।

अतिथियों का स्वागत प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार ने किया और आम सभा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जीविका परियोजना की शुरुआत वर्ष 2007 में 6 जिलों के 18 प्रखंडों से हुई थी और आज यह बिहार के सभी 534 प्रखंडों तक पहुंच चुकी है। इस अवसर पर समिति के वित्तीय लेन-देन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना भी प्रस्तावित की गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जीविका दीदियां साप्ताहिक बचत, परियोजना और बैंकों के सहयोग से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रखंड क्षेत्र की 9000 से अधिक जीविका दीदियों के परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपए से अधिक हो चुकी है और आगे इसे और बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में लेखपाल संगीता यादव, संगीता साफी, जीविका मित्र सीमा कुमारी, कविता कुमारी, निक्की कुमारी आदि शामिल रही।

इस मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक जितेंद्र कुमार, सामुदायिक समन्वयक सूरज कुमार, हरेराम रजक, गीता देवी, कार्यालय सहायक अभिनव कुमार, कार्यालय अनुचर रामबाबू प्रसाद, एमआरपी मंजू कुमारी, मास्टर बुक कीपर रामकुमार सिंह, क्लस्टर फैसिलिटेटर शिवकुमार एवं गुड्डू कुमार राय सहित कई कर्मी मौजूद रहे।

सभा में लक्ष्मीनिया, महथा, पिपराही, कुमरखत पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत की सैकड़ों जीविका दीदियां शामिल हुईं और कार्यक्रम को सफल बनाया।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button