बिहार
Trending

शेरपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान किशोर लापता

मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट पर रविवार को दाह संस्कार में गए एक किशोर की गंगा नदी में डूबकर लापता होने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, महिनावा गांव निवासी अनिल साह का 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार परिजनों के साथ दाह संस्कार में शामिल होने शेरपुर घाट गया था। दाह संस्कार के बाद अमन अपने तीन दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने उतरा। इस दौरान सभी किशोर गहरे पानी में चले गए।

आसपास मौजूद नाविकों ने उन्हें डूबता देख तत्काल नदी में छलांग लगाई और तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन अमन गंगा की तेज धार में बहकर लापता हो गया।

ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन अमन का कोई पता नहीं चल सका। इस हादसे से गावं में मातम पसरा हुआ है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button