राजस्थानराज्य

Rajasthan News नीमकाथाना में कल निकलेगी दो भगवा रैली: घर-घर जाकर बांटे पीले चावल, तैयारियों को दिया अंतिम रूप, पुष्प वर्षा कर करेंगे स्वागत

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

नीमकाथाना में रामनवमी पर निकलने वाली भगवा शोभायात्रा में अब एक ओर शोभायात्रा शामिल होगी। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण तैयारियां पूरी करने में जुट गए हैं। तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा हैं। भगवा रैली का भव्य आयोजन बुधवार 29 मार्च को श्री राम मंदिर नीमकाथाना छावनी बाजार से निकलेगी भव्य भगवा रैली खेतड़ी मोड पर दोनों रैलियों का समागम होगा। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राम मंदिर पर रैली का होगा समापन किया जाएगा। नीमकाथाना में रामनवमी में दोपहर 3 बजे राम मंदिर नीमकाथाना छावनी बाजार से भगवा रैली का आयोजन होगा। इसके बाद रैली कपिल मंडी शाहपुरा रोड सुभाष मंडी होते हुए पुराना बाजार एवं राम मंदिर पहुंचकर इसका समापन किया जाएगा। रैली संयोजक मनोज बंसल ने बताया कि रैली को लेकर नीमकाथाना के लोगों में भारी उत्साह है। रैली को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल बांटे जा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। प्रचार- प्रसार के रथ को मंगलवार सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथ गांव ढाणियों में जाकर शोभायात्रा में लोगों को आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण दे रहा है। समापन के बाद होगी विशेष पूजा-अर्चना विशाल भगवा रैली के समापन के बाद राम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। रैली में दूर दराज के लोग भी शामिल होंगे। रैली के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर होगी पुष्प वर्षा में रामनवमी के उपलक्ष में निकलने वाली विशाल भगवा रैली पर शहर के प्रमुख मार्गों व जगह-जगह पर अनेक संगठनों द्वारा व व्यापारिक मंडलों द्वारा भगवा रैली पर पुष्प वर्षा की जाएगी। पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया जाएगा वह ड्रोन कैमरे से भी पुष्प वर्षा की जाएगी। केसरिया साफा में नजर आएंगे लोग भगवा रैली में लोग केसरिया साफे के अंदर नजर आएंगे। जिसमें महिलाएं भी केसरिया साफा पहनकर रैली में शामिल होगी और रैली को भव्य रूप देंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button