IC News and Media House Private Limited


उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News थल क्षेत्रान्तर्गत दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा एक व्यक्ति घायल, थाना थल पुलिस ने घालय को रैस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

कल दिनांक 27.03.2023 को थाना थल क्षेत्रांतर्गत, थल शिव मन्दिर के पुजारी श्री मथुरा दत्त भट्ट पुत्र नरोत्तम दत्त निवासी धामी गांव थल पिथौरागढ़, पैर फिसल पर रामगंगा नदी में गिर गए जिन्हें थानाध्यक्ष थल उ0नि0 योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू कर PHC गोचर लाया गया, PHC पहुचने तक उनकी मृत्यु हो गयी। थाना थल पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। दूसरी घटना में घटनास्थल मैनपानी में एक पिकप न0 UK05CA2217 अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई में गिर गई, थाना थल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर, चालक नितीश चंद पुत्र किशन चन्द उम्र 30 वर्ष निवासी भंडारी रजवार मुवानी थाना थल घायल हो गया था। पुलिस टीम द्वारा घायल का रेस्क्यू कर उपचार हेतु मुवानी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button