
✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़
जो सूत्र बता रहे हैं उसके अनुसार शहीद भगत सिंह वार्ड जो कि शासकीय नाम है लेकिन हिंदू से रामनगर बोलते हैं और मुसलमान भाई उसे रूमी नगर बोलते हैं 27 मार्च की रात्रि एक बैनर लगाने के कारण दो समुदाय में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और मामला इतना आगे बढ़ चुका कि सुकमा पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इसी मामले को लेकर सुकमा जिले मुख्यालय में तनाव व्याप्त हो गया है और आज 28 मार्च को सुकमा जिला मुख्यालय में व्यापारियों ने अपना व्यवसाय बंद रखा है सूत्र यह बता रहे हैं कि पुलिस रामनगर के मंदिर में लोगों को एकत्रित होने नहीं दे रही है स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है. छत्तीसगढ़ सरकार में बस्तर संभाग से एकमात्र मंत्री है जो सुकमा जिला मुख्यालय का नेतृत्व करते हैं कवासी लखमा जी उन्हें इसे संज्ञान में लेना चाहिए और वहां दो समुदाय में शांति व्यवस्था कायम हो इस ओर ध्यान देना चाहिए छत्तीसगढ़ सरकार को भी इसे संज्ञान में लेना चाहिए.

Subscribe to my channel