ब्रेकिंग न्यूज़

जगदलपुर में भी भाई बहन का स्नेह एवं प्यार का प्रतीक पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा

भाई-बहन के बचपन की यादें, छोटी-छोटी नोंकझोंक, अटूट प्यार और विश्वास का रिश्ता दुनिया में बेहद खास होता है।

इस रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए हर साल रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है।

शनिवार यानी आज 9 अगस्त को यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। घरों में सुबह से ही अलग रौनक देखने को मिल रही है।

किसी को भाई के घर पहुंचने की जल्दी है तो कोई भाई अपने बहन के आने के इंतजार करता है।

इस दिन न केवल बहनें भाई की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधती है बल्कि उनकी लंबी उम्र और खुशियों के लिए प्रार्थना भी करती हैं।

वही भाई छोटा हो या बड़ा रखी बंधवाने के बाद अपनी बहनों का जीवन भर रक्षा करने एवं सहयोग करने का वचन देता है।

कई बार ऐसी सहयोग हो जाता है कि बहनों के द्वारा अति व्यस्तता के चलते अपने भाइयों के लिए कुछ दिन पहले ही विभिन्न माध्यमों से रक्षाबंधन के लिए भाइयों को राखी पहुंचती है।

वही कई बार भाइयों के द्वारा अपनी बहनों की व्यस्तता को देखते हुए भाइयों के द्वारा अपने-अपने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाते हैं और इस पवित्र रक्षाबंधन त्यौहार को मनाते हैं।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button