बरोरा थाना परिसर में समिति बैठक: रक्तदान शिविर व मेधावी छात्रों के सम्मान का निर्णय
बरोरा। बरोरा थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस जन सहयोग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानेदार साधन कुमार ने की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अगस्त को थाना परिसर में नि:शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेपीएससी परीक्षा में सफल हुए क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने तथा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई गई। इस अवसर पर रक्तदान जागरूकता को बढ़ावा देने वाले समिति सदस्य डॉ. सौरभ को याद करते हुए उनकी सराहना की गई।
बैठक में समिति के सचिव मिथिलेश कुमार, जे.के. झा, रविन्द्र पाण्डेय, डॉ. मुकेश कुमार राय, राजेश राम, डॉ. टी.टी. सिंह, गौतम मंडल, गोपाल सिंह, वीणा देवी, महेंद्र सिंह, बिनय पांडेय, दयाल महतो, देवानंद राजभर, शशि यादव, छोटन रवानी, गोकुल रवानी, नागेश्वर सिंह, बलिराम चौहान, बाटुल महतो, गौतम सिंह, भीमलाल रवानी, प्रदीप रवानी, सुधीर चौहान सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel