झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, नीरज सिंह हत्याकांड में थे आरोपी

धनबाद। बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी।
गौरतलब है कि 21 मार्च 2017 को धनबाद के स्टील गेट क्षेत्र में डिप्टी मेयर सह कांग्रेसी नेता नीरज सिंह, उनके चालक और दो अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पूरे झारखंड में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई थी।
हत्या मामले में नाम आने के बाद संजीव सिंह ने 11 अप्रैल 2017 को सरायढेला थाना में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इस प्रकरण में लंबे समय से जमानत की अर्जी दाखिल की जा रही थी, जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई कर फैसला सुनाया।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है, जबकि मामले से जुड़े अन्य पक्षों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार है।

Subscribe to my channel