बिहार
Trending

बिहार-यूपी में कृषि सहयोग पर सहमति, तकनीकी साझेदारी से किसानों को होगा लाभ

बिहार-यूपी में कृषि विकास को लेकर बनी सहमति

पटना। उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय सिन्हा और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बीच शुक्रवार को कृषि भवन में कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर विस्तृत बैठक हुई। इसमें दोनों राज्यों के बीच नवीन तकनीकों, अनुसंधान कार्यों और सफल मॉडलों के आदान-प्रदान पर सहमति बनी।

बैठक के दौरान बिहार के कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने यूपी के कृषि मंत्री को बिहार के कृषि रोड मैप की प्रति भेंट की और इसके अंतर्गत चल रही योजनाओं, उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी।

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश की कृषि पृष्ठभूमि एवं चुनौतियां समान हैं, ऐसे में आपसी सहयोग और तकनीकी साझेदारी से किसानों की उत्पादकता और आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों के बीच कृषि क्षेत्र में नवाचार और प्रगति की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button