ब्रेकिंग न्यूज़

कतरास थाना में ग्रामीण एसपी का निरीक्षण, लंबित मामलों पर कड़ा रुख

कतरास (धनबाद):

कतरास थाना का निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वारंट के प्रभावी क्रियान्वयन और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

ग्रामीण एसपी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस सतर्क और प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

इस मौके पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय रहें।

पुलिस प्रशासन की इस सख्ती और सक्रियता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button