बिहार
Trending

बिहार में सीएनजी को बढ़ावा: मार्च 2026 तक 252 नए स्टेशन स्थापित होंगे

बिहार में बढ़ेगा स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल: मार्च 2026 तक 252 नए सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे

पटना।


सीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने और वाहनजनित प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से बिहार परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को होटल मौर्या में एक दिवसीय राज्य स्तरीय सीएनजी सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें वाहन निर्माता कंपनियों, तेल कंपनियों, पर्यावरण विशेषज्ञों, ट्रांसपोर्टरों तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सेमिनार का उद्घाटन अपर मुख्य सचिव, परिवहन विभाग मिहिर कुमार सिंह ने किया। उन्होंने घोषणा की कि अब सीएनजी स्टेशनों को बस स्टैंडों पर भी स्थापित किया जाएगा ताकि सार्वजनिक परिवहन वाहनों को आसानी से स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो सके।

सीएनजी और पीएनजी के प्रचार-प्रसार पर जोर

मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग सीएनजी और पीएनजी को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के डाटा का उपयोग कर targeted जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण

नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि राज्य सरकार अपशिष्ट प्रबंधन को सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल में बदलने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे ऊर्जा की बचत और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण संभव होगा।

सीएनजी भविष्य का ईंधन: परिवहन आयुक्त

राज्य परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि वैकल्पिक और पर्यावरण-अनुकूल ईंधनों की ओर बढ़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सीएनजी को “भविष्य का ईंधन” करार दिया और इसकी संभावनाओं व नीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

सीजीडी नेटवर्क और वाहन उपयोग की स्थिति

गेल के महाप्रबंधक ने जानकारी दी कि अब बिहार के सभी 38 जिले सीएनजी नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। वर्तमान में 197 स्टेशन संचालित हैं, जबकि मार्च 2026 तक 252 नए सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। अभी तक राज्य में 1.5 लाख से अधिक सीएनजी ऑटो और 1200 सीएनजी बसें चलाई जा रही हैं।

तकनीकी व नीति प्रस्तुति

सेमिनार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा City Gas Distribution (CGD) नीति पर प्रस्तुति दी गई। साथ ही तेल कंपनियों व मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने तकनीकी पक्षों, लाभों, और इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी चुनौतियों पर भी अपने विचार साझा किए।

प्रमुख अतिथि

इस अवसर पर अंजनी कुमार तिवारी (सदस्य, PNGRB), डॉ नीरज नंदन (सदस्य सचिव, BSPCB), प्रवीण कुमार, अतुल वर्मा, कृत्यानंद रंजन, अरुणा कुमारी, अर्चना कुमारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button