बिहार
Trending

सहकारिता विभाग द्वारा “विकसित बिहार 2025

के तहत सहकारिता पदाधिकारियों के लिए पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

सहकारिता विभाग द्वारा “विकसित बिहार 2025” के तहत सहकारिता पदाधिकारियों के लिए पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

पटना | सहकारिता विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य के मुख्य एवं वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों की प्रशासनिक दक्षता, कार्य क्षमता एवं नेतृत्व कौशल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। “विकसित बिहार 2025” अभियान के अंतर्गत विभाग द्वारा एक पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम देश के प्रतिष्ठित संस्थान बैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, पुणे में आयोजित किया जा रहा है।

सहकारिता मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “सहकारिता तंत्र को सशक्त करने एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विभागीय पदाधिकारियों का दक्ष होना आवश्यक है। यह प्रशिक्षण न केवल उनके प्रशासनिक कौशल को निखारेगा, बल्कि वैश्विक सहकारी प्रणाली के आधुनिक परिप्रेक्ष्य से भी उन्हें परिचित कराएगा।”

इस उच्चस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल दस बैचों में 30-30 पदाधिकारियों को चयनित किया गया है।

  • प्रथम और द्वितीय बैच: 04 से 08 अगस्त 2025

  • तृतीय और चतुर्थ बैच: 18 से 22 अगस्त 2025

  • पंचम और षष्ठम बैच: 01 से 05 सितम्बर 2025

  • सप्तम और अष्टम बैच: 08 से 12 सितम्बर 2025

  • नवम और दशम बैच: 15 से 19 सितम्बर 2025

प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि सहकारिता पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें, नवीनतम तकनीकों एवं सहकारी रणनीतियों से अवगत हों और कार्यक्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दें।

यह कार्यक्रम विभाग की एक सुनियोजित और दूरदर्शी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कार्यस्थल पर पदाधिकारियों की निर्णय क्षमता, नेतृत्व कौशल और तकनीकी समझ को मजबूत किया जाएगा। इसके माध्यम से अधिकारी राष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता नेटवर्क से जुड़कर अपनी भूमिका को अधिक प्रभावशाली बना सकेंगे।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button