ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh News : NDPS मामले में शामगढ़ जीआरपी थाना प्रभारी कोर्ट में पेश, बोले— “मुझे फंसाया गया है”
नीमच पुलिस ने जीआरपी थाना प्रभारी कन्हैयालाल भाटी को कोर्ट में किया पेश, जांच जारी
रिपोर्टर बलवंत कुमार अहिरवार नीमच मध्य प्रदेश
नीमच/शामगढ़। मध्य प्रदेश के नीमच जिले की पुलिस ने NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) अधिनियम से जुड़े एक मामले में शामगढ़ जीआरपी थाना प्रभारी कन्हैयालाल भाटी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीमच जिले की जीरन पुलिस बीती रात शामगढ़ पहुंची और जीआरपी थाना प्रभारी कन्हैयालाल भाटी को अपने साथ लेकर गई। इसके बाद शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कन्हैयालाल भाटी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “मुझे झूठा फंसाया गया है। मैंने किसी को अफीम नहीं दी है।” फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी और जांच के निष्कर्ष का इंतजार है।



Subscribe to my channel