बिहार
Trending

कुसा गांव में हादसा: खेलते-खेलते कुएं में गिरा मासूम, मौके पर ही मौत

आमस में दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

गया जिला के आमस थाना क्षेत्र के झरी पंचायत अंतर्गत कुसा गांव में सोमवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के अशोक यादव के ढाई वर्षीय पुत्र यांस कुमार की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, मासूम की मां उसे लेकर बधार में शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान, खेलते-खेलते यांस पास के एक पुराने खुले कुएं में जा गिरा, जो पानी से लबालब भरा था। बच्चे के गिरने की भनक लगते ही मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला और तुरंत आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आमस थानाध्यक्ष पवन कुमार और अंचलाधिकारी अरशद मदनी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल, गया भेज दिया गया है।

इस दुखद घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button