झारखंडधर्मब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News रविवार को सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार तमाड़ स्थित दिवडी मंदिर पहुंचे

रिपोर्टर रोशन कामती रांची झारखंड

उन्होंने पत्नी कल्पना सोरेन व बच्चों के साथ दिवड़ी माता की पूजा-अर्चना कर सूबे की खुशहाली ब समृद्धि का आशिर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज पांडा ने उनकी विधि -विधान के साथ पूजा कराई। इस दौरान संग-संग स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने भी पत्नि गरिमा सिंह के साथ माता की पूजा की।राज्य के मुख्यमंत्री करीब चालीस मिनट तक दिवडी मंदिर में रहे। रविवार का दिन और ठीक एक बजे का समय होने के कारण मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरी थी। इस बीच माता का दर्शन करने के बाद वे कुछ क्षण आम जनता के साथ भी मिले। लोगों का दु:ख दर्द भी सुना। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार दिवड़ी मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन के मंदिर परिसर पहुंचने से पूर्व ही रांची के उपायुक्त राहुल कुमार और सीनियर एस एस पी कौशल किशोर के नेतृत्व में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गए थे।पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि तमाड़ में स्थिति दिवड़ी मंदिर के चहुंओर विकास व भव्यता को लेकर जीर्णोद्वार के कार्य शुरू किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के मंदिरों के जीर्णोदार के लिए सरकार की ओर से आठ करोड़ की राशि स्वीकृति प्रदान की गई है जिसे रांची जिले का यह दिवड़ी मंदिर सिर्फ झारखंड का ही नहीं भारत देश में अपनी पहचान के रूप में बन कर तैयार होगा। राज्य में बेरोजगारी की विकट समस्या के बीच बनाई गई नियोजन नीति के तहत 60-40 के सवाल पर मुख्यमंत्री चुप्पी साध गये और बिना बोले निकल गये।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button