
रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
राजस्थान में शाम को अचानक चांद ने नीचे चमकीले तारे को देख अपने आप को रोक नहीं पाए. लोग इसे अपने मोबाईल में कैद करते देखे गए. यह खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है राजस्थान में शुक्रवार को नवरात्रि का तीसरा दिन चंद्र घंटा देवी की पूजा का दिन था वहीँ पहला रोजा भी शाम को जब रमजान की शाम का चांद का दिदार करने आसमान की तरफ जब लोगों ने देखा तो देखते रह गए. अद्भुत नजारा देख लोग कुछ समय के लिए लोग चांद पर पहुंच गए. चांद के ठीक नीचे चमकीला तारा देखा गया. चांद के बिल्कुल करीब तारे जैसी रौशनी इसे और भी खूबसूरत बना दिया. असल में जो चमकीली रौशनी दिखाई दे रही है वो वीनस यानी शुक्र ग्रह है. लोग इसे अपने मोबाईल में कैद करते देखे गए. यह खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पृथ्वी के पड़ोसी कहे जाने वाले शुक्र ग्रह ने चांद के साथ मिलकर जोड़ी बना ली. पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा शुक्रवार शाम शुक्र के साथ नजर आया. ये अद्भूत नजारे ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इस दौरान लोगों ने अपने छतों पर मैदान में यानी जहां से इस नजारे को साफ साफ देख सकते थे. फौरन इस पल को कैद करने निकल पड़े.

Subscribe to my channel