
बीपीएससी: जिला सांख्यिकी पदाधिकारी परीक्षा 3 अगस्त को, खनिज विकास पदाधिकारी परीक्षा 9-10 अगस्त को
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह सहायक निदेशक (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त को किया जाएगा। यह परीक्षा पटना, मुजफ्फरपुर और नालंदा जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 31 जुलाई से अपना ई-प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। प्रवेश पत्र में जिला और परीक्षा केंद्र कोड की जानकारी दी गई होगी। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति भी साथ लानी होगी।
खनिज विकास पदाधिकारी परीक्षा दो पालियों में
बीपीएससी द्वारा आयोजित खनिज विकास पदाधिकारी की लिखित परीक्षा दो दिन यानी 9 और 10 अगस्त को दो पालियों में होगी।
-
9 अगस्त को
-
पहली पाली: सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक – विषय: सामान्य ज्ञान
-
दूसरी पाली: दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक – विषय: खनिज नीति, अधिनियम और नियमावली
-
-
10 अगस्त को
-
पहली पाली: विषय आधारित विषयनिष्ठ प्रश्न – विषय: खनन व भूतत्त्व
-
परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और विषयनिष्ठ दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।



Subscribe to my channel