बिहार
Trending

बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण: 3.95 लाख नाम हटे, अब 46.51 लाख ही वैध मतदाता

बिहार में मतदाता सूची सघन पुनरीक्षण अभियान 2025 के पहले चरण में बड़ी संख्या में अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर शनिवार देर रात तक सभी गणना प्रपत्र (Forms) अपलोड कर दिए गए। समीक्षा के दौरान कुल 3,95,211 मतदाताओं (7.83%) के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इससे जिले में कुल वैध मतदाताओं की संख्या 50,47,194 से घटकर 46,51,983 हो गई है।

नाम हटने के प्रमुख कारण:

  • 2.66% (1,34,145) मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी।

  • 3.07% (1,54,992) मतदाता स्थायी रूप से क्षेत्र से पलायन या स्थानांतरित हो चुके हैं।

  • 1.46% (73,624) मतदाता ऐसे थे जिन्हें न तो खुद द्वारा, न ही बीएलओ द्वारा चिन्हित किया जा सका।

  • 0.64% (32,450) पहले से किसी अन्य विधानसभा में पंजीकृत पाए गए।

गणना प्रपत्र अपलोडिंग की स्थिति:

  • कुल अपलोड: 46,51,983 (92.17%)

  • मतदाताओं द्वारा स्वयं अपलोड: 1,37,009 (2.72%)

  • बीएलओ द्वारा अपलोड: 45,14,974 (89.46%)

अब क्या करें मतदाता?

  • 1 अगस्त से प्रारंभिक मतदाता सूची सार्वजनिक की जाएगी।

  • कोई भी नागरिक eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर, विवरण या EPIC नंबर से अपना नाम चेक कर सकता है।

  • अगर नाम नहीं है तो 1 अगस्त से 30 सितंबर तक ERO कार्यालय में दस्तावेजों के साथ दावा/आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

  • बीएलओ जांच के बाद नाम जोड़ेंगे या संशोधित करेंगे।

राजनीतिक दलों को रिपोर्ट:
निर्वाचन आयोग हर सप्ताह 12 राजनीतिक दलों को प्रगति रिपोर्ट देगा। सभी आपत्तियों और दावों के निपटारे के बाद 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button