जम्मू/कश्मीरराज्य
Jammu & Kashmir News जामा मस्जिद, दरगाह हजरतबल में पहले रमजान शुक्रवार को नमाज के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी

रिपोर्टर मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
श्रीनगर, रमजान के पवित्र महीने के पहले शुक्रवार की पूर्व संध्या पर पूरे कश्मीर में हजारों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने मस्जिदों और दरगाहों पर नमाज अदा की। पहुंच रही खबरों में कहा गया है कि श्रीनगर की जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस बीच, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरगाह हजरतबल में जुमे की नमाज अदा की। श्रीनगर पुलिस ने कहा कि श्रीनगर की सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पुलिस ने ट्वीट किया, “रमजान के पवित्र महीने के पहले शुक्रवार की नमाज श्रीनगर की सभी मस्जिदों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जामिया मस्जिद नौहट्टा और दरगाह हजरतबल में क्रमश: करीब 18,000 और 50,000 श्रद्धालु जुमे की नमाज में शामिल हुए।”

Subscribe to my channel