Uttar Pradesh News : मनकपड़ा में सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया विरोध
जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली चंदौली सैदूपुर
जर्जर सड़क पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई भी हो रही प्रभावित; समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी इलिया चंदौली क्षेत्र के मनकपड़ा गांव में जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। लंबे समय से बदहाल सड़क की समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के बीच धान के पौधों की रोपाई कर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


Subscribe to my channel