IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : 30 पेटी अवैध शराब व वैगनआर कार के साथ 02 अभियुक्तों को थाना फरेंदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (I.P.S) के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेंदा पुलिस आज दिनांक 02.09.2026 को चेकिंग के दौरान एक वैगनार कार (UP56AJ2022) में परिवहन की जा रही 30 पेटी अवैध शराब (बंटी बबली) बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 247/2026 धारा 60(1), 72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:
1. महेन्द्र पुत्र अदालत (उम्र करीब 24 वर्ष), निवासी भगवतनगर परसिया टोला वदालितपुर, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज (शैक्षणिक योग्यता: 5वीं पास)।
2. बृजेश पुत्र शिवमूरत (उम्र करीब 26 वर्ष), निवासी भैया फरेंदा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज (शैक्षणिक योग्यता: 8वीं पास)।

बरामदगी का विवरण:
• 30 पेटी बंटी बबली अवैध शराब
• 01 अदद वैगनआर कार (नंबर: UP56AJ2022)

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
1. थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह (थाना फरेंदा, महराजगंज)
2. उ0नि0 अवधेश सिंह (थाना फरेंदा, महराजगंज)
3. उ0नि0 सौरभ पटेल (थाना फरेंदा, महराजगंज)
4. का0 मनीष कुमार (थाना फरेंदा, महराजगंज)
5. का0 अखिलेश कुमार यादव (थाना फरेंदा, महराजगंज)
6. रि0का0 मुकेश यादव (थाना फरेंदा, महराजगंज)

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button