जम्मू/कश्मीरराज्य
Jammu & Kashmir News एमवीडी शोपियां में यातायात उल्लंघनकर्ताओं पर जुर्माना; 05 मोटरसाइकिलें जब्त की

रिपोर्टर मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
शोपियां : एआरटीओ शोपियां द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, जिले में यातायात उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ चल रहे अभियान में पिछले कुछ दिनों में 50 से अधिक वाहनों का चालान किया गया और 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान पांच (05) मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं और संशोधित मोटर साइकिलों के मालिकों को पंजीकरण प्रमाण पत्र के निलंबन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एमवीडी विभाग नियमित रूप से अभियान चला रहा है और लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Subscribe to my channel