बिहार
Trending

पटना के फुलवारी शरीफ में 70 वर्षीय महिला की हत्या, इलाके में सनसनी

पटना: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 70 वर्षीय शांति देवी का शव उनके घर से बरामद किया गया। पटना के पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शांति देवी अकेली ही घर में रह रही थीं। जब सुबह से उनका कोई अता-पता नहीं चला, तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला।

एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन लूटपाट की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button