राजस्थानराज्य

Rajasthan News आवारा गोवंश को पकड़कर भिजवाया गया श्री गौशाला नगर पालिका द्वारा चलाया गया विशेष अभियान

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान 

रायसिंहनगर नगर पालिका द्वारा लगातार बेसहारा आवारा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है . नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लाजपतराय विश्नोई के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया.नगरपालिका के जमादार बाबू कांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज चलाए गए विशेष अभियान में शहर में वार्ड नंबर 6 व 25 ,100 फुट रोड ,शनि मंदिर, हनुमान मंदिर एरिया से गलियों में घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़कर श्री गौशाला में भिजवाया गया है .गौरतलब है कि बेसहारा आवारा गोवंश लगातार दुर्घटना का कारण भी बन रहे थे. जिसको लेकर पूर्व में भी नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया गया था .आज भी नगरपालिका का अभियान जारी रहा . नगर पालिका द्वारा इन बेसहारा आवारा गोवंश को गौशाला में भेज कर टैग भी लगवाए गए हैं. गौरतलब है कि आवारा गोवंश संख्या बढ़ रही है .जिसके चलते आवासीय कॉलोनियों में इनके लड़ाई के चलते दुर्घटना का हर वक्त वह बना रहता है.जिसको लेकर आज यह विशेष अभियान चलाया गया इस दौरान नगर पालिका के सफाई कर्मचारी उपस्थित .रहे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद इन गोवंश को पहले रामलीला मैदान में इकट्ठा किया उसके बाद यहां से श्री गौशाला में भिजवाया गया. ग्रामीण क्षेत्र से भी लगातार यहां पर आवारा गोवंश को शहरी क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है.शहर के श्री विजयनगर रोड व अन्य मार्गों पर लगातार दुर्घटना का कारण आवारा गोवंश सामने आता है. नगर पालिका द्वारा लगातार गोवंश को गौशाला में भिजवाया जा रहा है लेकिन यह गोवंश कुछ ही दिनों में सड़कों पर घूमता हुआ भी नजर आता है. ऐसे में प्रशासन द्वारा इस मामले में सख्ती भी की गई है. वहीं नगरपालिका का यह अभियान भी कितना सफल हो पाता है यह भी आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जाएगा.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button