तमंचा व कारतूस के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️हरिओम दिवाकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर जनपद के अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र में निरीक्षक अपराध शाखा राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरी सिंह तथा कांस्टेबल अतुल कुमार के साथ अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के क्रम में भ्रमण पर थे तभी मुखबिर की सूचना पर नहर पुल लहंगी गांव बाहर 4 किलोमीटर दूरी के अंतराल में संतराम पुत्र राम विशाल निवासी मोहल्ला हजरतपुर ठठराही बिंदकी थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर उम्र लगभग 29 वर्ष को घेर कर पकड़ लिया और जामा तलाशी के दौरान उक्त युवक से एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए स्थानीय थाना पहुंच अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए अभियुक्त का अपराधिक इतिहास में बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध इसके पूर्व मुकदमा अपराध संख्या 450/ 22 धारा 376, 406, 506 भादवि थाना बिंदकी में अभियोग पंजीकृत है जिसे तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया है।



Subscribe to my channel