बिहार
Trending

पटना सिटी इनरव्हील क्लब ने चरखा स्कूल में छात्राओं को बांटे सैनिटरी नैपकिन, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर

पटना सिटी: पटना सिटी इनरव्हील क्लब की ओर से मंगलवार को मुगलपुरा स्थित चरखा स्कूल में छात्राओं के बीच सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य किशोरियों में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने बच्चियों को मासिक धर्म स्वच्छता, सही उपयोग, निपटान के तरीके और इससे जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ भी दीं। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ने बताया कि यह पहल समाज में महिलाओं की गरिमा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button