Uttar Pradesh News नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा” के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

रिपोर्टर पिंटू शर्मा एटा उत्तर प्रदेश
एटा–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा जनपद में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही “उ0प्र0 नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा” के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
आज दिनांक 10.06.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा जनपद में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही “उ0प्र0 नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा” के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों, जैमर आदि का निरीक्षण किया गया।
एसएसपी एटा द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने हेतु यातयात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटीरत कर्मियों को परीक्षा को पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवांछित गतिविधि पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।





Subscribe to my channel